{"_id":"59f8b0234f1c1bf2538b9d35","slug":"181509470243-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई..............यह खबर पुन: भेजी जा रही है..............","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई..............यह खबर पुन: भेजी जा रही है..............
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत पांच पर केस
डीएम व एसपी ने देखा झुलसे बालक का हाल
प्रा. विद्यालय में छात्र के झुलसने का मामला
बहराइच। अर्जुन हुसैनपुर प्राथमिक विद्यालय में कढ़ाई में गिरकर झुलसकर घायल हुए बालक के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी व एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मासूम छात्र का हालचाल पूछा। समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम पंचायत हेमरिया कुट्टी के मजरा अर्जुन हुसैनपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र शिवम (6) सोमवार को खौलते कढ़ाई में गिरकर झुलसकर घायल हो गया था। स्कूल प्रशासन की संवेदनहीनता इतनी रही कि झुलसा छात्र चीखता रहा, लेकिन कोई भी शिक्षक या शिक्षिका न तो उसे लेकर घर गया न ही किसी ने परिवार को सूचना दी। रोता-बिलखता छात्र स्वयं जैसे-तैसे घर पहुंच गया। सोमवार देर शाम को झुलसे छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके पिता सुरेश कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक जावेद अहमद, सहायक शिक्षिका मीनाक्षी, सारिका अग्रवाल व रसोइया शांति देवी और श्यामा देवी को घटना का जिम्मेदार बताते हुए तहरीर दी थी। उसी के तहत पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक और दो सहायक शिक्षिकाओं समेत सभी पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 279 व 338 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।