फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   फखरपुर पावर हाउस में भरा पानी, 74 ग्राम पंचायतों की बिजली सप्लाई ठप

फखरपुर पावर हाउस में भरा पानी, 74 ग्राम पंचायतों की बिजली सप्लाई ठप

Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर पावर हाउस में भरा पानी, 74 ग्राम पंचायतों की बिजली सप्लाई ठप
74 ग्राम पंचायतों की बत्ती गुल
विज्ञापन

फखरपुर पावर हाउस में पानी भरने से काटी गई बिजली
फखरपुर (बहराइच)। बारिश से फखरपुर पावर हाउस में करीब तीन फीट पानी भर गया है। इससे बिजली सप्लाई रोक दी गई है। 74 ग्राम पंचायतों में बिजली जाने से अफरातफरी की स्थिति बन गई है। जेई का कहना है कि पंपिंग सेट मंगवाया गया है। पानी निकलने के चार घंटे बाद विद्युत सप्लाई शुरू हो सकेगी।
बहराइच में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार देर रात से शुरू हुई वर्षा का क्रम सोमवार को पूरे दिन जारी रहा। इससे फखरपुर विद्युत उपकेंद्र में करीब तीन फीट पानी भर गया। सिर्फ उपकेंद्र का कार्यालय बचा है। जबकि उपकेंद्र परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण के साथ महत्वपूर्ण विद्युत केबल पानी में डूब गई हैं। इसके चलते विद्युत सप्लाई ठप कर दी गई है। फखरपुर विकासखंड के 74 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल है। लगभग सात लाख की आबादी प्रभावित है। फखरपुर बाजार भी अंधेरे में डूबा है। गौरतलब हो कि फखरपुर से टिकोरामोड़ तक विद्युत सप्लाई होती है। लेकिन विद्युत उपकरण और केबल पानी में डूबे होने से सप्लाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

सहायक अभियंता विजय तिवारी ने बताया कि इस मामले में अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। पंपिंग सेट आने के बाद पानी निकालने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो इसलिए हुई समस्या
सहायक अभियंता विद्युत विजय तिवारी का कहना है कि पावर हाउस के निकट ही पेट्रोल पंप है। इस पंप का पावर कॉर्पोरेशन ने विरोध किया था। फिर भी पेट्रोल पंप संचालित कर दिया गया। पेट्रोल पंप की पटान से जलनिकासी नहीं हो रही है। जिससे उपकेंद्र में जलभराव की स्थिति बनी है।


सिविल लाइंस क्षेत्र की बत्ती गुल
सिविल लाइंस व अस्पताल फीडर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भोर में ही सोमवार सुबह छह बजे बरसात होते ही ठप हो गई। अस्पताल क्षेत्र की आपूर्ति दोपहर दो बजे के बाद बहाल हो गई। लेकिन सिविल लाइंस क्षेत्र की आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी से सुबह से ही फाल्ट ढूंढने में जुटे हुये है। लेकिन देर शाम तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed