फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 घंटे तक गुल रही बिजली, छटपटाती रही 60 हजार से अधिक की आबादी

20 घंटे तक गुल रही बिजली, छटपटाती रही 60 हजार से अधिक की आबादी

Sun, 25 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
20 घंटे तक गुल रही बिजली, छटपटाती रही 60 हजार से अधिक की आबादी
20 घंटे बिन बिजली रही 60 हजार आबादी
विज्ञापन

भीषण गर्मी में परेशान रहे लोग, रिसिया बहराइच लाइन में फाल्ट आने से बाधित हुई थी आपूर्ति
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को दोपहर से अचानक गुल हो गई। करीब बीस घंटे के बाद आपूर्ति दूसरे दिन बहाल हुई। लेकिन इसके बाद पूरे दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से रिसिया क्षेत्र की करीब 60 हजार से अधिक आबादी इस भीषण गर्मी में बिजली व पानी को तरसती रही।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने बेहतर विद्युत आपूर्ति देने का वायदा प्रदेशवासियों से किया था। इसके लिए उन्होंने जिले के अधिकारियों को आपूर्ति के दौरान फाल्ट आ जाने पर तत्काल दुरुस्त करने की हिदायत भी दी थी। लेकिन जिले के अधिकारियों के आगे मुख्यमंत्री के आदेश बौने साबित हो रहे हैं। पूरे जिले में बिजली के लिए हायतौबा मची हुई है। लेकिन अधिकारी इससे इतर सिर्फ वसूली करने में ही जुटे हुए हैं। जनता की समस्याओं से अधिकारियों का कोई लेना-देना नहीं है। मालूम हो कि रिसिया नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र से पूरे रिसिया क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने समझा की ओवरलोडिंग से आपूर्ति ठप हुई है। कुछ देर बाद आपूर्ति शुरू हो जायेगी। लेकिन जब शाम तक आपूर्ति शुरू नही हुई, तो लोगों ने उपकेंद्र के अवर अभियंता से संपर्क करना शुरू किया। उपकेंद्र के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि बहराइच रिसिया मार्ग पर फाल्ट आ जाने से परेशानी हुई है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लेकिन जब देर शाम तक आपूर्ति बहाल नही हुई, तो पुन: सभी उपकेंद्र पर संपर्क करना शुरू किया। लेकिन अधिकारी अपना मोबाइल बंद कर उपकेंद्र से लापता हो गए। विभागीय उदासीनता के चलते पूरी रात इस भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों को बिजली व पानी के बिना रात काटनी पड़ी। करीब 60 हजार से अधिक आबादी पूरी रात बिजली पानी को तरसती रही। सबसे ज्यादा रोजेदारों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन इसके बाद पूरे दिन ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझते रहे। मामले में विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय पासवान ने बताया कि बख्शीपुरा सब स्टेशन के पास विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाने से परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed