फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   180 families desolation house in Bhirgupurwa

भिरगूपुरवा में 180 परिवारों ने उजाड़े मकान

Tue, 30 Jul 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
180 families desolation house in Bhirgupurwa
कैसरगंज तहसील के भिरगूपुरवा में कटान करती घाघरा नदी। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। कटान भी तेज हो गयी है। नदी ने कटान करते हुए भिरगूपुरवा गांव को निशाने पर ले लिया है। लहरें ग्रामीणों के मकान पर थपेड़े ले रही हैं। कटान की दहशत के चलते 180 परिवारों ने अपने आशियाने उजाड़ दिए हैं। तीन मकान सुबह नदी की भेंट चढ़ गए। 90 बीघा जमीन भी कटी है। सूचना के बावजूद राहत व बचाव कार्य शून्य हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। मंगलवार सुबह तक नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ा। हालांकि दोपहर में जलस्तर स्थिर हो गया। लेकिन जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच घाघरा की कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को नदी ने कैसरगंज तहसील के भिरगूपुरवा गांव को निशाने पर ले लिया है। गांव को दो तरफ से नदी काट रही है। इसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप है। इस गांव में 300 परिवार थे। इनमें से कटान की दहशत के चलते 180 परिवारों ने अपने आशियाने उजाड़ दिए हैं। सभी सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार, रामलाल और जगदीश के मकान को नदी की लहरों ने लील लिया। जबकि अन्य ग्रामीणों के मकानों पर नदी की लहरें थपेड़े ले रही हैं। इसके साथ ही बिरजा पकड़यिा, ग्यारह सौ रेती, रोहितपुरवा, गोड़ियनपुरवा, चंद्रदेवपुरवा और महावीरपुरवा के पास भी नदी तेज कटान कर रही है।
90 बीघा खेती योग्य जमीन सुबह से दोपहर तक कटान की भेंट चढ़ी है। कटान की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। उधर, उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य का कहना है कि राजस्वकर्मी गांव में कैंप कर रहे हैं। कटान पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

आदमपुर रेवली तटबंध का मुआयना कर एसडीएम ने दिए निर्देश
कैसरगंज। उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य ने मंगलवार को सुबह आदमपुर रेवली तटबंध का निरीक्षण कर तटबंध की स्थिति जांची। कई जगह तटबंध जर्जर हालत में मिला। उसे दुरुस्त करने के निर्देश सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिकारियों को दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि तटबंध में रेनकट और रेटहोल अधिक होने से बाढ़ के समय रिसाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में बाढ़ से पूर्व सभी रेनकट और रेटहोल दुरुस्त कर लिए जाएं। इस मौके पर तहसीलदार विनीत कुमार सिंह व राजस्वकर्मी मौजूद रहे। तटबंध की रिपोर्टिंग के लिए एसडीएम ने लेखपालों की टीम गठित कर निगरानी के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed