फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पिंजड़े में नहीं कैद हुआ तेंदुआ, गांव में गश्त कर रहे वनकर्मी

पिंजड़े में नहीं कैद हुआ तेंदुआ, गांव में गश्त कर रहे वनकर्मी

Mon, 22 Apr 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिंजड़े में नहीं कैद हुआ तेंदुआ, गांव में गश्त कर रहे वनकर्मी
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर गांव में रविवार को झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बालक व युवक पर हमला कर दिया था। लोगों ने हांका लगाते हुए मशाल जलाई, जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। हमले को लेकर ग्रामीण नाराज दिखे। इसे देखते हुए वन विभाग ने खाबड़ लगाने के साथ पिंजड़ा लगाया है, लेकिन पिंजड़े में तेंदुआ नहीं कैद हुआ। वहीं, हमले को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम निरंतर गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर ग्राम पंचायत के खुटेहना फार्म निवासी गुरुजिंदर सिंह (30) पुत्र केहर सिंह तथा त्रिमुहानी गांव निवासी मनोज (10) पुत्र बूंदेलाल पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया, इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह तेंदुए को खदेड़ा।
विज्ञापन



धर्मापुर रेंज कार्यालय पर तेंदुए के हमले की सूचना दी गई। तेंदुए के हमले में घायल दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया। यहां पर देर शाम इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। लगातार हो रहे हमले को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए एसडीओ यशवंत सिंह, मुर्तिहा, धर्मापुर व सुजौली के वन विभाग की टीम के साथ कोतवाल श्याम सरोज गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, तेंदुए के बढ़ रहे हमले व ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए डीएफओ जीपी सिंह ने खेत के निकट खाबड़ लगवा दिया। इसके बाद ग्रामीण के खेत में पिंजड़ा लगवाकर उसमें बकरी बंधवा दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी तेंदुआ पिंजड़ा में नहीं कैद हुआ। इससे ग्रामीण पुन: हमले को लेकर दहशत में हैं। वहीं, वन विभाग की टीम निरंतर गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed