{"_id":"59ecd6584f1c1b60678b6c78","slug":"161508693592-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट छापने वाले अपना दल नेता का मेडिकल स्टोर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोट छापने वाले अपना दल नेता का मेडिकल स्टोर सीज
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लालपुर जलालपुर गांव में मेडिकल स्टोर की आंड़ में चल रही जाली नोट बनाने की अवैध फैक्ट्री के मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है। औषधि निरीक्षक ने रविवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। लाइसेंस न मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया है।
फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर जलालपुर निवासी कामरान अहमद अपना दल बौद्धिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष था। पुलिस टीम ने शनिवार को छापेमारी करते हुए उसके भाई कथित चिकित्सक डॉ. रिजवान अहमद और कामरान को गिरफ्तार किया। मौके से जाली नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए। लगभग सवा लाख के करीब जाली नोट मिले थे। इस मामले में एसपी ने औषधि निरीक्षक से बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी जुगुल किशोर के निर्देश के बाद औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने टीम के साथ रविवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापेमारी में कोई लाइसेंस नहीं मिला। जिस पर मेडिकल स्टोर में रखी लगभग साढ़े आठ हजार रुपये की दवाएं और मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया। औषधि निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अवैध मेडिकल संचालित किए जाने का केस कामरान अहमद पर दर्ज किया है। औषधि निरीक्षक ने दवाएं सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दी है।