फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.60 lakh fine imposed on seven vehicles

Bahraich News: सात वाहनों पर लगा 1.60 लाख जुर्माना

Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh fine imposed on seven vehicles
रुपईडीहा में एआरटीओ द्वारा चालान करने के बाद खड़ीं बसें। :स्रोत विभाग
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल सीमा से सटे कस्बे में बुधवार को परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल सात वाहनों पर 1.60 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्रकाश एवं प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


एआरटीओ ने बताया कि जिन वाहनों पर कार्रवाई हुई, उनमें छह टैक्सी, एक कैब तथा एक बस शामिल है। उन्होंने बताया कि बस रूपईडीहा से अजमेर व जयपुर के लिए सवारी ढोती है, जांच में बस में मानक से अधिक सीटें पाई गईं। वहीं अन्य छह छोटे वाहनों पर डग्गामारी के चलते जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्रकाश ने बताया कि अवैध संचालन करने वाले डग्गामार वाहनों के विरुद्ध निरंतर जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed