{"_id":"581a28714f1c1bc132436fe3","slug":"16-officers-issued-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस समेत 16 अफसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस समेत 16 अफसरों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना किसी सूचना के तहसील दिवस से गैरहाजिर रहना डीआईओएस, बीएसए समेत 16 अधिकारियों को महंगा पड़ा। नाराज डीएम ने सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। बुधवार शाम सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया।
मंगलवार को अवकाश होने के कारण बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। रोस्टर के मुताबिक डीएम नितीश कुमार जमुनहा तहसील की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कई विभागों से संबंधित शिकायतें आई थी। विभाग के मुखिया तहसील दिवस में बिना पूर्व सूचना के मौजूद नहीं थे।
समीक्षा के दौरान खंड विकास अधिकारी जमुनहा के तीन, थानाध्यक्ष मल्हीपुर के चार, पूर्ति विभाग के आठ, कृषि विभाग के दो, अल्पसंख्यक विभाग के एक, नलकूप विभाग का एक, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एनआईसी के एक-एक समेत 21 शिकायतों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ठ, मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थिति रहें।
ये अधिकारी रहे गैरहाजिर
तहसील दिवस से अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण खंड, प्रभागीय वनाधिकारी, सीडीपीओ गिलौला, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, पशु चिकित्सा अधिकारी जमुनहा, खंड शिक्षा अधिकारी गिलौला, खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी गिलौला, मत्स्य अधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनुपस्थित रहे।