फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   158 Nepali workers from many states reached Rupedha

कई प्रदेशों से रुपईडीहा पहुंचे 158 नेपाली श्रमिक

Sun, 17 May 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
158 Nepali workers from many states reached Rupedha
रुपईडीहा (बहराइच)। विभिन्न प्रदेश में काम कर रहे 158 नेपाली श्रमिक शनिवार की रात को भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचे। यहां पर स्वास्थ्य टीम ने सभी की जांच कर सीमावर्ती डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया है। 14 दिन क्वारंटीन रहने के बाद सभी को नेपाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल के श्रमिक भारत के नासिक, अहमदाबाद, दिल्ली व मुंबई में रहकर काम करते थे। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में विभिन्न प्रदेशों में काम कर रहे श्रमिक अपने घर को जाने के लिए रुपईडीहा पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार रात आठ बजे इन सभी श्रमिकों को कतार में लगवाया गया। इसके बाद सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी को रुपईडीहा में स्थित सीमावर्ती पीजी कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 दिन क्वारंटीन रहने के बाद सभी को उनके घर भेजा जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे। अधीक्षक ने बताया कि रात से सुबह तक कुल 158 श्रमिक रुपईडीहा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed