फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जिले को मिलीं 14 एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत

जिले को मिलीं 14 एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 19 Jun 2019 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिलीं 14 एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत
बहराइच। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को गति देने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते सप्ताह 14 नई एंबुलेंस की खेप भेजी थी। बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिले की नोडल अधिकारी अमृता सोनी ने सभी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना किया। एंबुलेंस की खेप मिलने से गांवों से स्वास्थ्य केंद्रों तक मरीजों को पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



जिले की 42 लाख की आबादी पर 108 सेवा की 23 और 102 सेवा की 41 एंबुलेंस संचालित हैं। जबकि चार एंबुलेंस एलएस सेवा की संचालित हो रही हैं। मगर मरीजों को कॉल के बाद भी एंबुलेंस समय से उपलब्ध नहीं हो रही थी। इससे लोगों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन



कई एंबुलेंस जर्जर अवस्था में पहुंच गई थीं। इसके लिए जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर कुछ और एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्र में आबादी के हिसाब से एंबुलेंस न होने की बात कही गई थी। जिला प्रबंधक के पत्र को संज्ञान लेते हुए शासन ने 14 नई एंबुलेंस की खेप जिले को भेजी है।


मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार से नोडल अधिकारी अमृता सोनी, जिलाधिकारी शंभु कुमार, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह की अगुवाई में एंबुलेंस को स्वास्थ्य केंद्रों पर रवाना किया गया।


इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 2,02,806 लोग 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। इनमें सड़क दुर्घटना के 12183, सांस में तकलीफ के 7499 और पेटदर्द के 20944 मरीज शामिल हैं।


इसके अलावा प्रसव के लिए 1956 महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। 14 नई एंबुलेंस मिलने से जिले में एंबुलेंसों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। अब मरीजों को घटनास्थल से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।



इस मौके पर सीडीओ अरविंद सिंह चौहान, एडीएम रामसुरेश वर्मा, एसडीएम कीर्तिप्रकाश भारती, डीपीएम डॉ. आरबी यादव, डॉ. अजीत चंद्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed