फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ईद में रेडीमेड कपड़े लोगों की अधिक पसंद

ईद में रेडीमेड कपड़े लोगों की अधिक पसंद

Mon, 03 Jun 2019 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
ईद में रेडीमेड कपड़े लोगों की अधिक पसंद
बहराइच। ईद के त्योहार के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने सेवईं, कपड़े और अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की है। रेडीमेड कपड़े लोगों की अधिक पसंद हैं। वहीं बनारसी और इलाहाबादी सेवईं की मांग बाजार में अधिक है।
विज्ञापन


ईद मुबारक का त्योहार नजदीक है। बुधवार को ईद होने के कयास लगाए जा रहे हैं। त्योहार की खुशियां लोगों के चेहरों पर साफ झलक रही हैं। ईद की तैयारियों को लेकर सोमवार को सुबह से ही खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। घंटाघर, पीपल चौराहा, छोटी बाजार, छावनी बाजार, चांदपुरा, दरगाह शरीफ बाजार में दिनभर लोगों का रेला उमड़ता रहा।
विज्ञापन


मौसम भी अनुकूल रहा। इस दौरान रेडीमेड कपड़े व सेवईं की दुकानों पर भीड़ अधिक दिखी। महिलाएं, बच्चे व पुरुष सभी खरीदारी में जुटे रहे। सबसे अधिक मांग बनारसी व इलाहाबादी सेर्वइं की रही। घंटाघर चौराहे पर सेर्वइं की दुकान कर रहे मोहम्मद रिजवान ने बताया कि बनारसी और इलाहाबादी सेवईं 65 से 85 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जबकि भुनी सेर्वइं की कीमत 80 से 120 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटी सेवईं 30 से 35 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। सेर्वइं विक्रेताओं की मानें तो बनारसी और इलाहाबादी सेवईं की मांग अधिक है। सेवईं के अलावा कपड़े की दुकानों पर भी खरीदारी का दौर जारी है। सबसे अधिक रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। जूता, चप्पल और मेवे की खरीदारी भी अचानक तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed