{"_id":"5cf55d0ebdec22074407f279","slug":"15595840101-bahraich-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदार पत्नी को जहर देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजेदार पत्नी को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। सोनबरसा गांव निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालीजनों ने सुबह जहर खिला दिया, जिससे उसकी घर में ही तड़पकर मौत हो गई। वह रोजा रख रही थी। पिता की तहरीर पर महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात अंतर्गत मसीहाबाद निवासी बुद्धू खां ने अपनी पुत्री आशमा (25) का विवाह चार वर्ष पूर्व कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा निवासी कमरुद्दीन के साथ किया था। बुद्धू का कहना है कि साल भर से उसकी पुत्री को दहेज के लिए दामाद व ससुराल के अन्य लोगों की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पिता का कहना है कि इस समय बेटी रोजा रख रही थी। सुबह वह सहरी खाने के लिए उठी। तभी ससुराल के लोगों ने सहरी में जहर खिला दिया, जिससे बेटी की तड़पकर मौत हो गई। कैसरगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।