{"_id":"5cf4010dbdec22071a389e76","slug":"15594949216300-bahraich-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट न मिलने के अभाव में कंदौसा गांव में 300 शौचालय पड़े अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट न मिलने के अभाव में कंदौसा गांव में 300 शौचालय पड़े अधूरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी (बहराइच)। बौंडी क्षेत्र के कंदौसा गांव में 300 प्रसाधन अधूरे पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों ने शौचालयों में चूल्हा, भूसा व अन्य सामान रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय का पैसा ग्राम प्रधान ने हड़प लिया है। रुपये न मिलने से प्रसाधनों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवंटित धन की जांच कर ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
महसी तहसील के अंतर्गत कंदौसा गांव की आबादी लगभग आठ हजार है। गांव में छह माह पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के तहत 300 ग्रामीणों को शौचालय मिले। गांव निवासी तेज कश्यप, सिकंदर, खलीकुन, मेंहदी व कोयली ने बताया कि सभी ग्रामीणों ने शौचालय का निर्माण शुरू करवाया, लेकिन शौचालय का रुपया ग्राम प्रधान ने नहीं दिया, जिससे एक भी शौचालय पूरा नहीं हो सका।
300 शौचालय अधूरे ही पड़े हैं। ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी से इसकी शिकायत की तो पता चला कि ग्राम प्रधान को रुपये भेज दिए गए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शौचालयों में चूल्हा, भूसा व अन्य सामान रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने शौचालय का पैसा हड़प लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी शंभू कुमार को पत्र भेजकर भेजे गए बजट की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कराई जाएगी जांच
कंदौसा गांव में 300 शौचालय अधूरे पड़े होने की जानकारी अब मिली है। महसी के एडीओ पंचायत से मामले की जांच कराकर सभी को प्रसाधन का धन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- केबी वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी