{"_id":"5cf2af8abdec2207476e3eb8","slug":"15594085677-bahraich-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के लिए कपड़ा, मिठाई, गहने व गिफ्ट आइटमों से सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के लिए कपड़ा, मिठाई, गहने व गिफ्ट आइटमों से सज गए बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रमजान-उल-मुबारक अपने अंतिम दौर में है, अब सिर्फ ईद के चांद का इंतजार है। ऐसे में शहर की मुख्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ईद को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। लोगों ने ईद को लेकर शनिवार को बाजार में कपड़े, मेवा व अन्य सामानों की खरीदारी की। स्टीलगंज तालाब बाजार में दुकानों पर ग्राहकोें की भीड़ रही।
ईद मुबारक की खुशियां लोगों के चेहरों पर दिखाई पड़ रही हैं। अलविदा की नमाज अदा करने के बाद अब ईद के दिन नजदीक आ रहे हैं। इसके चलते शनिवार को शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। पीपल चौराहे से चौक बाजार में रह-रहकर भीड़ उमड़ती रही। लेकिन बदले जमाने में बाजारों में भी नया लुक नजर आने लगा है। वहीं कई उत्पादों में नए-नए ट्रेंड दिखने लगे हैं।
कपड़े हों या मिठाई, खानपान हो या गहने, सभी में काफी आकर्षक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार ईद पर आकर्षक ढंग से मेवे के पैकेटों को बनाया गया है। वही, महिलाएं व युवतियां लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां व सूट ज्यादा पसंद कर रही हैं। महिलाओं व बच्चों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
जूते, चप्पल की दुकानों पर भी खरीदारी का दौर पूरे दिन चला। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर रात तक शहर में दुकानें खुली रहीं। दुकानों पर लोगों का खरीदारी के लिए तांता लगा रहा। ग्रामीण अंचलों से भी काफी संख्या में लोगों ने शहर में आकर कपड़े व अन्य सामानों को खरीदा। शहर के छोटी बाजार, दरगाह शरीफ बाजार व छावनी बाजार में भी खरीददारी के लिए लोगों का रेला रह-रहकर उमड़ता रहा।
बदला ट्रेंड, चमका सराफा कारोबार
ईद पर्व को लेकर सराफा कारोबार में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं गहने खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। व्यवसायी पिंटू मिंटू ने बताया कि पहले सिर्फ कपड़े, मेवे व जूता-चप्पल आदि की ज्यादा बिक्री होती थी। लेकिन अब पहली बार लोगों में स्वर्ण व चांदी के गहने खरीदने का उत्साह नजर आ रहा है। अंगूठी, लॉकेट, चूड़ी, झुमकी खरीदारों की पहली पसंद हैं।
डिजाइनर सूट पहली पसंद
कपड़ा व्यवसायी सुमित कानोडिया ने बताया कि बाजार में डिजाइनर सूट की ज्यादा डिमांड हैं। खासकर टीवी सीरियलों में पहने जाने वाले सूट महिलाओं व युवतियों को ज्यादा भा रहे हैं। लांग फ्रॉक की बिक्री भी हो रही है। साढ़े तीन सौ रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक सूट उपलब्ध हैं। वहीं व्यवसायी रफीक ने बताया कि 300 से पांच हजार के रेंज में कुर्ता पायजामा उपलब्ध है। अधिकतर महिलाएं व युवतियां कम रेंज के आकर्षक कपड़े खरीद रही हैं।
अब तक नहीं बंद हुआ वाहनों का प्रवेश
ईद मुबारक के मौके पर प्रतिवर्ष घंटाघर से पीपल चौराहा के मध्य खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस दौरान आधा किलोमीटर के इस परिक्षेत्र में बाइक व रिक्शे का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाता है। सिर्फ पैदल जाने की अनुमति होती है। लेकिन अब तक इस बार यह व्यवस्था लागू नहीं की गई। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बनारसी और इलाहाबादी सेवईं की मांग
शहर में सेवईं की दुकानों पर भीड़ अधिक दिखी। महिलाएं, बच्चे व पुरुष सभी खरीदारी में जुटे हुए थे। सबसे अधिक मांग बनारसी व इलाहाबादी सेवईं की रही। घंटाघर चौराहे पर सेवईं की दुकान कर रहे रिजवान ने बताया कि बनारसी और इलाहाबादी सेवई ं65 से 85 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जबकि भुनी सेवईं की कीमत 80 से 120 रुपये प्रति किलो है। मोटी सेवईं 30 से 35 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। सिवईं विक्रेताओं की मानें तो बनारसी और इलाहाबादी सेर्वइं की मांग अधिक है।