{"_id":"5ced85bfbdec220791792a5b","slug":"155907019114-bahraich-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान का घेराव कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दुकान का घेराव कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर कोटेदार द्वारा अनाज देने से मना करने पर भड़के ग्रामीण
रानीपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत चाकूजोत में कोटेदार ने दो माह से राशन का वितरण नहीं किया है। मंगलवार सुबह गांव के लोग दुकान पर अनाज लेने पहुंचे तो कोटेदार ने ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद अनाज देने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीण भड़क उठे।
सभी ने दुकान का घेराव कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस पर कोटेदार भाग खड़ा हुआ। मामले में थाने पर तहरीर देने के बाद एसडीएम से शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने तीन दिन में कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
हुजूरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकूजोत में कोटे की दुकान का संचालन रामकुमार करते हैं। गांव निवासी कृष्णा, मंदोदरी, अनीता, प्रीती, बबली, रक्षाराम, राधेश्याम, रतना, रामनाथ समेत 50 से अधिक ग्रामीण मंगलवार सुबह कोटे का अनाज लेने के लिए कार्ड लेकर कोटेदार रामकुमार की दुकान में पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार ने ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर पंजिका पर हस्ताक्षर करवा लिया। इसके बाद अनाज देने से इंकार कर दिया। इस पर ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। राधेश्याम और रामनाथ का कहना है कि दो माह से कोटेदार द्वारा अनाज का वितरण नहीं किया गया है।
इससे सभी अनाज के संकट से जूझ रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाने पर भी सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर रामकुमार दुकान में ताला लगाकर भाग खड़ा हुआ।
ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा अनाज की कालाबाजारी करने की तहरीर पर थाने पर दी है। साथ ही एसडीएम सदर केपी भारती से मामले की शिकायत की है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन में कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।