{"_id":"5ced85bbbdec22075d23a7e3","slug":"155907018714-bahraich-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों से आठ मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की लपटों से आठ मकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निकांड में लाखों की संपत्ति का नुकसान
जरवल (बहराइच)। ग्राम पंचायत तपेसिपाह के बाबादीनपुरवा मजरे में मंगलवार को अज्ञात कारणों से दोपहर बाद लगी आग से आठ ग्रामीणों के मकान धू-धू कर जल गए। लगभग आठ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग की लपटों को फैलने से रोका। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तपेसिपाह बाबादीनपुरवा निवासी रामसूरत के घर में शाम चार बजे के आसपास अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक आग की लपटें पड़ोसी हीरालाल, महादेव, बिहारी, रामेश्वर, बहादुर, पवन कुमार और बच्चाराम के मकान धू-धू कर जलने लगे।
तत्काल सूचना थाने पर दी गई। डायल 100 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग को फैलने से रोका, लेकिन आठ ग्रामीणों के मकान को बचाया नहीं जा सका। पूरी गृहस्थी राख के ढेर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल सुरेश गुप्ता मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने क्षति का आंकलन रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। अग्निकांड में आठ लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।