फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क पर सैलाब, फूटे पटाखे, जश्न में डूबा बहराइच

सड़क पर सैलाब, फूटे पटाखे, जश्न में डूबा बहराइच

Thu, 23 May 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर सैलाब, फूटे पटाखे, जश्न में डूबा बहराइच
बहराइच। बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट पर अंतत: भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली। भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड ने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद को 128752 मतों के अंतर से हरा दिया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी जैसे ही मतगणना स्थल से बाहर निकले, समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सभी जीत के जश्न में झूमते नजर आए। युवाओं व अन्य लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े। मिठाइयां भी बांटी गईं। शहर व कस्बों में जगह-जगह भाजपा समर्थक जीत के जश्न में झूमते नजर आए। इस दौरान जश्न का माहौल दिखा।
विज्ञापन


बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, लेकिन मतगणना का कार्य अपेक्षा के अनुरूप काफी धीमा रहा। जिसके चलते शाम करीब तीन बजे भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड की जीत तो तय हो गई, लेकिन घोषणा शाम चार बजे हो सकी। मतगणना परिणाम ज्यों-ज्यों आते रहे, त्यों-त्यों तस्वीर साफ होती गई। भाजपा और सपा में शुरुआती दौर से ही संघर्ष होता दिखा। खास बात यह रही कि भाजपा प्रत्याशी ने शुरू से ही बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


मटेरा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम खुलने पर कुछ वोट कम मिले। लेकिन इसके अलावा बलहा, बहराइच सदर, नानपारा, महसी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने ऐतिहासिक वोट हासिल किए। मतगणना खत्म हुई तो भाजपा प्रत्याशी ने 525982 लाख मत हासिल किए। जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी शब्बीर अहमद को 397230 मतों से ही संतोष करना पड़ा। एक लाख 28 हजार 752 मतों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार अक्षयवरलाल गोंड ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी सावित्रीबाईफुले 34454 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। वह 50 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बच सकी। शाम चार बजे जब जीत का प्रमाण पत्र अक्षयवरलाल गोंड को मिला तो भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे। मौके पर मौजूद महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह ने सांसद अक्षयवरलाल गोंड को सबसे पहले बधाई दी। मतगणना स्थल के बाहर झूमते-गाते भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का फूल मालाओं से स्वागत किया।


गोले-पटाखे दागे गए। शहर में जगह-जगह जश्न का माहौल दिखा। अक्षयवरलाल गोंड के स्वागत में इतनी भीड़ उमड़ी कि सड़क पर समर्थक ही नजर आ रहे थे। हर कोई उनसे मिलकर बधाई दे रहा था। उमड़े सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को भी पसीने छूट गए। भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड का शहर में भी जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उधर, शहर के घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे छुड़ाते हुए मिठाई बांटी।

इंसेअ

पार्टी प्रत्याशियों को मिले मत एक नजर में-
पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत
भाजपा अक्षयवरलाल गोंड 525982
सपा शब्बीर अहमद 397223
कांग्रेस सावित्रीबाईफुले 34454
नोटा - 13189
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed