फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   भौंरी कांड के मामले में पीड़ित पिता समेत 50 नामजद व 169 अज्ञात के खिलाफ केस

भौंरी कांड के मामले में पीड़ित पिता समेत 50 नामजद व 169 अज्ञात के खिलाफ केस

Sun, 25 Jun 2017 03:35 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
भौंरी कांड के मामले में पीड़ित पिता समेत 50 नामजद व 169 अज्ञात के खिलाफ केस
पीड़ित पिता समेत 50 नामजद व 169 अज्ञात पर केस
विज्ञापन

विपक्षियों की तहरीर पर भौंरी कांड के मामले में दर्ज हुए तीन केस
चार लोगों को रात में पुलिस ने उठाया, एक युवक लापता
महसी (बहराइच)। महसी तहसील के बौंडी थाना क्षेत्र में खदान स्थल पर दो मासूमों की मौत के मामले में शनिवार को तीन और केस दर्ज किए गए। यह एफआईआर विपक्षियों की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें दम तोड़ने वाले करन के पिता समेत 50 नामजद और 169 अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमला, बलवा कर माहौल बिगाड़ने आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ है। वहीं, पुलिस रात में चार लोगों को पकड़ ले गई। एक युवक का रात से पता नहीं है। उसके मामले में पुलिस किनारा कस रही है। उधर, मृतक मासूम करन की मां की हालत खराब है। वह लोगों को व्यथा बताते-बताते बेहोश हो रही है।
बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास खनन का पट्टा हुआ है। घाघरा की कछार में बीते एक पखवारे से खनन का कार्य चल रहा था। इसी बीच दो दिन पूर्व खनन स्थल पर दो मासूमों की मौत हो गई थी। परिवारीजनों व अन्य का आरोप है कि खनन करवा रहे लोगों ने बच्चों की हत्या कर उनके शव को गाड़ दिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या और दलित एक्ट का केस भी दर्ज हुआ है। वहीं, अब इस मामले में शनिवार को सुबह पुलिस ने विपक्षियों की तहरीर पर तीन केस दर्ज किए हैं। इनमें बालू ठेकेदार रामजी मिश्र व राजदत्त मिश्र निवासी परसपुर गोंडा की तहरीर पर 17 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जबकि प्रमोद कुमार निवासी पूरे बदल रामापुर गोंडा की तहरीर पर 14 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक अन्य तहरीर पर भी 16 नामजद व 59 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी मामलों में धारा 147, 148, 149, 323, 504, 427, 304, 436, 341, 307, 227 व सेवेन क्रिमनल एमेंडमेंड एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है, जो लोग नामजद किए गए हैं, उनमें बालू में दफन किए गए करन के पिता चेतराम भी शामिल हैं। ऐसे में परिवार पर मुसीबत का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है। इस मामले में बौंडी पुलिस ने रात में जीतराम समेत चार युवकों को सोते समय घर से उठाया। अन्य तीनों युवक को छोड़ दिया, लेकिन जीतराम का अता-पता नहीं है और न ही इस मामले में पुलिस कुछ बोल रही है। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार भी जीतराम को हिरासत में लेने की बात से किनारा कस रहे हैं। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद चेतराम के परिवार की हालत और बेहाल है। चेतराम की पत्नी अपनी व्यथा बताते हुए बेहोश होकर गिर रही है।
विज्ञापन


इंसेट
गांव में निरंतर गश्त कर रही पुलिस व पीएसी
भौंरी गांव में हादसे के बाद से निरंतर पुलिस और पीएसी गश्त कर रही है। हालात जस के तस बने हुए हैं। गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं, तीन एफआईआर दर्ज होने के बाद से लोग और खौफजदा हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना का कहना है कि क्रॉस केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed