{"_id":"5946b5ac4f1c1b12698b45d9","slug":"151497806252-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण मुक्त-संस्कारवान भारत निर्माण में ब्राह्मण निभाएं अपनी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण मुक्त-संस्कारवान भारत निर्माण में ब्राह्मण निभाएं अपनी भूमिका
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ब्राह्मणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं’
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने रानी लक्ष्मीबाई के निर्वाण दिवस पर किया आयोजन
बहराइच। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में बंजारी मोड़ स्थित राधेकृष्णा पैलेस में रविवार को विचार गोष्ठी व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे देश के ब्राह्मण समाज को एकजुुट होने को प्रेरित किया गया। सम्मेलन में आरक्षण मुक्त समृद्ध व संस्कारशील भारत के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।
रानी लक्ष्मीबाई के निर्वाण दिवस पर वर्तमान परिवेश में ब्राह्मणों की दशा विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में परिषद के मुख्य संरक्षक पूर्व आईपीएस जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों की उपेक्षा और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान समय में ब्राह्मणों के प्रति सम्मान में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमारी एकता ही हमें आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप में मजबूत बनाएगी। प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मणों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। जातीय आधार पर ब्राह्मणों को भेदभाव का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में सभी को एकजुट होने की जरूरत है। राष्ट्रीय महासचिव विनय मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव परिवर्तन शुक्ल ने कहा कि हमें समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर नये परिवेश में आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम को युवा शाखा अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श मिश्रा एडवोकेट, संरक्षक राधाकृष्ण पाठक आदि ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष विद्याविलास पाठक ने समाज के लोगों से संस्कारवान बनकर सभी को संस्कारी बनने की बात कही। सम्मेलन में आरक्षण को देश के लिए घातक बताते हुए उसे समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।