{"_id":"5ebd70108ebc3e908f686bb9","slug":"15-thousand-senior-citizens-will-be-protected-in-the-campaign-bahraich-news-lko521589421","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में होगी 15 हजार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में होगी 15 हजार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा
विज्ञापन
अभियान में होगी 15 हजार
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा
क्रासर
वैश्विक महामारी से सुरक्षित दादा-दादी व नाना-नानी कार्यक्रम का शुभारंभ
फोटो 27 है।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैसरगंज (बहराइच)। वैश्विक महामारी कोरोना से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित दादा दादी व नाना नानी अभियान की शुरुआत गुरुवार को कैसरगंज ब्लॉक में हुई। अभियान के तहत जरवल और कैसरगंज ब्लॉक के 15 हजार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पीरामिल फाउंडेशन के सदस्य करेंगे।
कोरोना महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नीति आयोग के निर्देशानुसार पीरामिल फाउंडेशन व जिला प्रशासन के सहयोग से कोरोना के विरुद्ध लड़ने के लिए कैसरगंज में अभियान गुरुवार से शुरू किया है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व वृद्धजनों को सुरक्षित करने के लिए संयुक्त रूप से सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। पीरामिल टीम के ब्लाक समन्वयक इमरान अहमद ने बताया कि अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों को फोन के द्वारा संपर्क कर उनकी परिस्थिति, आवश्यकता व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर जोखिम को कम करना है। अभियान के तहत युवाओं को अपने साथी नामक टीम बनाकर बुजुर्गों को संक्रमण से बचाया जाएगा। जरवल व कैसरगंज ब्लाक में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए 30 स्वयंसेवक मुहिम से जुड़े हैं। पीरामिल टीम की ओर से अभियान की समाप्ति पर स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जरवल के खंड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने अभियान की शुरुआत पर हर्ष जताते हुए सभी को जागरुक रहने की बात कही। इस दौरान जितेंद्र उपाध्याय, अब्दुल अजीम समेत अन्य मौजूद रहे।