फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   15 teachers suspended including six headmasters

छह प्रधानाध्यापकों समेत 15 शिक्षक निलंबित

Mon, 03 Jul 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 03 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
15 teachers suspended including six headmasters
teachers meeting
शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आने लगी है। बीएसए ने फखरपुर और रिसिया क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया तो विभिन्न विद्यालयोें के छह प्रधानाध्यापकों समेत 15 शिक्षक ड्यूटी के प्रति लापरवाह दिखे। इस पर सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि स्कूल खुलने पर उन्होंने स्वयं स्कूलों का निरीक्षण किया, साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को मुआयना करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही शिक्षकों को पूर्व में ही अनशासित रहने के लिए सजग कर दिया गया था। फिर भी फखरपु़र और रिसिया क्षेत्र में शिक्षक ड्यूटी के प्रति बेपरवाह मिले।
विज्ञापन


इसके चलते फखरपुर के साईंगांव की प्रधानाध्यापक विभा देवी, सहायक अध्यापक कदीर अहमद, लालचंद्र सोनी व हेमऋुतु वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय साईंगांव के प्रधानाध्यापक साकेत भूषण, सहायक शिक्षिका मंजू देवी, शिक्षक बृजराजसिंह व सौरभ गुप्ता को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसी विकास खंड के जूनियर विद्यालय कोदही के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह, टेड़वा महंत के प्रधान शिक्षक इकराम अली अंसारी, रिसिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दरख्शा अंजुम, सहायक शिक्षिका विधि अवस्थी, आजाद नगर जूनियर विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रवेश कुमार, मुरावनपुरवा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहनाज बानो तथा सहायक शिक्षिका भावना सिसौदिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


बीएसए ने बताया कि स्कूलों में काफी गंदगी मिली। छात्र संख्या चेतावनी के बावजूद समुचित नहीं थी। इसके अलावा सभी शिक्षक ड्यूटी के प्रति बेपरवाह मिले। जिसके चलते कार्रवाई की गई। निलंबित किए गए सभी शिक्षकों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed