फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   15 houses burnt down in the fire, villagers were seen crying

Bahraich News: आग से 15 घर जले, बिलखते नजर आए ग्रामीण

Wed, 23 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 23 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
15 houses burnt down in the fire, villagers were seen crying
हरदी क्षेत्र के चरीगाह गांव में लगी आग से जल रहे मकान।
बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास के मजरा चरीगाह में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते एक घर से शुरू हुई आग ने 15 घरों को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम क्षति के आकलन में जुटी रही।
विज्ञापन

चरीगाह गांव निवासी नाथूराम के घर में शाम के समय अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान चली हवा के साथ जलते हुए फूस के टुकड़े आसपास के घरों पर भी गिरे और एक साथ 15 फूस के घर जलने लगे। भीषण आग से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। महिलाएं व बच्चे बिलख पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी टीएन मौर्य ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक ग्रामीण नाथूराम, अदल, सर्वेश, निरंकार, बहादुर, गब्बर, इंदल, दीपक, मोहन, सोनेलाल, बेचन, संतोष, दिलीप, लल्लन व धर्मराज के घर गृहस्थी के सामान सहित जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि आग से 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम क्षति के आकलन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed