{"_id":"5935a4a14f1c1b14388b45bf","slug":"149668779119-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी में सभा को संबोधित कर केेंद्रीय मंत्री ने रिझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी में सभा को संबोधित कर केेंद्रीय मंत्री ने रिझाया
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार पलायन न करें, ऋण लेकर बनें रोजगारी
बहराइच/उर्रा। भारत सरकार के केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने सोमवार को उर्रा में आयोजित जनसभा को भोजपुरी में संबोधित करते हुए लोगों को रिझाया। इसके पूर्व जिला मुख्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। बोले कि ग्रामोद्योग व खादी को सरकार बढ़ावा दे रही है। इसके तहत 58 हजार गांवों में तीन लाख उद्योग का सृजन हुआ है। ऐसे में बेरोजगार पलायन न करें। गांवों में रहकर प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत ऋण लेकर रोजगारी बनें। उन्हें भटकने की जरूरत नहीं है।
केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र सुबह 11 बजे चापर से पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां से वह सिविल लाइंस क्षेत्र के डाक बंगले में पहुंचे, जहां विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया। इसके बाद अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं व संगठन की समीक्षा की। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामोद्योग व खादी को आगे बढ़ाने की सरकार की मंशा है। इसी के तहत देश के 58 हजार गांवों में तीन लाख उद्योग का सृजन हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करें और पांच से 25 लाख रुपये ऋण लेकर रोजगारी बनें। उन्होंने कहा कि अब तक 60 फीसदी महिलाओं को ऋण प्रदान किया गया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मिहींपुरवा विकास खंड के उर्रा स्थित जय मां काली इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया। भोजपुरी में बोलते हुए क्षेत्र में रह रहे पूर्वांचल के लोगोें को रिझाने की कोशिश की। बोले, राउर लोगन के प्रणाम। इस पर खूब तालियां बजीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भोजपुरी तो मारीशस में भी बोली जाती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। चरखा, खादी कपड़ा को बढ़ावा देने की बात कहते हुए कहा कि जनधन के तहत सभी 28 करोड़ लोगों के खाते खुले। जिससे लेनदेन में आसानी हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 12 रुपये में बीमा की सुविधा देकर गरीबों को सुरक्षा प्रदान की गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमृतपुर पुरैना निवासी राहुल आचार्य के आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा, विधायक अक्षयवरलाल गोंड, कलराज मिश्र, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राहुल राय, जिला मंत्री योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।