{"_id":"5935a47d4f1c1b162b8b45bf","slug":"14966877553-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से चार की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से चार की सांसें थमीं
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से चार मासूमों की मौत
बहराइच। बर्थ एक्सपीसिया व बुखार का कहर जिले में थम नहीं रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती चार मासूमों की मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर लौट गए। वहीं जिला अस्पताल में विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित 16 रोगी और भर्ती हुए हैं।
तराई में बदल रहे मौसम के बीच बर्थ एक्सपीसिया व बुखार कहर बरपा रहा है। फखरपुर के बिलौरी गांव निवासी लक्ष्मी देवी (2) पुत्री रामभरोसे को तेज बुखार होने की स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान सोमवार को सुबह ं लक्ष्मी की मौत हो गई। वहीं, कोतवाली देहात के वैतपुरवा निवासी नेहा (डेढ़) पुत्री सिराजुद्दीन व निधि (9) पुत्री इंद्रजीत निवासी लालपुर मीरामऊ रिसिया ने बुखार से दम तोड़ दिया। जबकि हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी निवासी सोनेलाल की पत्नी आरती देवी ने सोमवार सुबह बेटे को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। इस पर उसे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार से पीड़ित 16 रोगी और भर्ती हुए हैं।