{"_id":"5935a47b4f1c1be64b8b457f","slug":"14966877537-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को राज्यमंत्री ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को राज्यमंत्री ने दिलाई शपथ
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदाधिकारियों को राज्यमंत्री ने दिलाई शपथ
बहराइच। भारत विकास परिषद की ओर से वर्तमान सत्र के लिए चयनित पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार की रात हुआ। प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दायित्व की शपथ दिलाते हुए समाज हित में कार्य करने को प्रेरित किया।
भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह थोक कपड़ा कमेटी अतिथि भवन के परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने अध्यक्ष पद पर प्रदीप केडिया, आशीष कंसल सचिव व जय प्रकाश सक्सेना को कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के सभी 18 सदस्यों को दायित्व की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष रमेश मालानी व प्रांतीय सदस्य राकेश रस्तोगी, प्रांतीय संयोजक संदीप मित्तल उपस्थित रहे। इस मौके पर परिषद के नए सदस्य के रूप में विनय कुमार सिंह विसेन को रमेश मालानी ने शपथ दिलायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री अनुपमा ने कहा कि भारत विकास परिषद सामाजिक संगठन है। ऐसे में समाज के बेहतर निर्माण में सभी पदाधिकारी और सदस्य अपनी भूमिका निभाएं।