फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षा सभी का दायित्व

पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षा सभी का दायित्व

Tue, 06 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षा सभी का दायित्व
‘पर्यावरण की सुरक्षा सभी का दायित्व’
विज्ञापन

बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को वन विभाग के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से पर्यावरण सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने रैली निकालकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्टेशन क्लब महिला विंग की ओर से इंदिरा स्टेडियम में पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। डीएम अजय दीप सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने प्रतिभाग किया। डीएम ने कहा कि प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण के द्वारा ही पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। पर्यावरण की सुरक्षा सभी का दायित्व है। ऐसे में जागरूक होने की आवश्यकता है। डीएम ने एक से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले पौधरोपण अभियान में शामिल होने को प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देकर पर्यावरण संरक्षित किया जा सकता है। सचिव कुलभूषण अरोड़ा, महिला विंग की सचिव डॉ. बीना टंडन ने भी पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
विज्ञापन

स्टेशन क्लब व भारत विकास परिषद की ओर से भी इंदिरा स्टेडियम में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी रुस्तम परवेज समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। जनसेवा संस्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। निदेशक शिवशंकर लाल गुप्ता ने स्वच्छ पर्यावरण पर बल दिया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से संगोष्ठी का आयोजन केंद्र परिसर में हुआ। इस मौके पर पंचवटी पौध लगाने का सभी ने संकल्प लिया। युवा समन्वयक शशि पांडेय, शिवेंद्र शुक्ला, गोविंद स्वरूप मिश्रा, मालती, दिवाकर श्रीवास्तव, संतोष निषाद, नीलम, नैंसी आदि ने पर्यावरण सुरक्षा की बात कही। एकल विद्यालय अभियान की ओर से अंचल अभियान प्रमुख त्रिलोकी वर्मा ने बताया कि कुंजबिहारी की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु मंदिर सरसा खुटेहना में गोष्ठी और पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। सृजन फांउडेशन की ओर से बनवारीदेवी इंटर कॉलेज अशोक नगर में गोष्ठी हुई। उधर, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विकास भवन में गोष्ठी हुई। विधान परिषद के पूर्व नेता सदन विंध्यवासिनी कुमार मुख्य अतिथि रहे। सभी को पांच पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। जिला विकास अधिकारी ने पोखरों और कुओं को संरक्षित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
स्वच्छ व सुंदर बहराइच का लिया संकल्प
दीवानी न्यायालय परिसर में पंडित बदलूराम शुक्ल मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले अधिवक्ताओं की बैठक हुई। वकीलों ने स्वच्छ और सुंदर बहराइच का संकल्प लिया। ट्रस्ट के सचिव स्वतंत्र तिवारी ने प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का संकल्प दिलाया।


इंसेट
पौधरोपण कर मनाया सीएम का जन्मदिन
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरुकुल पब्लिक सकूल परिसर में पौधरोपण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि संभाग संरक्षक नूतन माहेश्वरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed