{"_id":"5935a4734f1c1be64b8b457c","slug":"14966877454-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहूभोज कार्यक्रम में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, चार महिलाएं झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहूभोज कार्यक्रम में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, चार महिलाएं झुलसी
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर का पाइप फटने से लगी आग, चार महिलाएं झुलसीं
घाघराघाट (बहराइच)। जंगलीपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर दो दिन पूर्व वैवाहिक कार्यक्रम था। इसके बाद सोमवार को बहू भोज का आयोजन हुआ, जिसके लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर का पाइप फटने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर चार महिलाएं झुलस गईं। सभी को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तपेसिपाह के जंगलीपुरवा गांव निवासी रामआधार के यहां तीन जून को पुत्र की शादी थी। वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के बाद सोमवार को बहू भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें घर की महिलाएं व रिश्तेदार खाना बनाने में सहयोग कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप अचानक फट गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर रिश्तेदारी में आई गोंडा के कर्नलगंज निवासी धनकला (40) पत्नी सुहावन, नैना (38) पत्नी द्वारिका, जंगलीपुरवा निवासी सुगरा (35) पत्नी राम नरायन, सरस्वती (50) पत्नी छोटेलाल झुलस गईं। परिवारीजन झुलसीं चारों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले गए, यहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक नैना की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आग लगने से बहू भोज कार्यक्रम भी रोक दिया गया।