{"_id":"5935a4704f1c1be64b8b4579","slug":"149668774220-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के प्रति होमगार्डों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के प्रति होमगार्डों ने भरी हुंकार
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं के प्रति होमगार्डों ने भरी हुंकार
बैठक कर होमगार्ड कार्यालय घेराव की दी चेतावनी
बहराइच। जिले के होमगार्ड समस्याओं को लेकर आंदोलित हैं। सोमवार को होमगार्डों ने बैठक कर समस्याओं के प्रति हुंकार भरी। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर होमगार्ड कार्यालय घेराव की चेतावनी दी। इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है।
होमगार्डों की बैठक शहर के कपूरथला कार्यालय परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजराज पाठक ने की। संचालन जिला संगठन मंत्री मोहम्मद सलमान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। एनआईसी संचालक जुबेर अहमद द्वारा होमगार्डों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें तत्काल कार्यालय से हटाया जाए। न हटाने की स्थिति में होमगार्ड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव की ड्यूटी का पैसा अब तक होमगार्डों को नहीं मिला है। ऐसे में होमगार्डों को वर्दी और किट दिलाई जाए। होमगार्डों की ड्यूटी अर्द्धसरकारी और प्रशासनिक व्यवस्था में लगाने की व्यवस्था हो। थाना, चौकी पर होमगार्ड जवानों के लिए अलग कमरा मुहैया कराया जाए। बैठक को मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र मोहन श्रीवास्तव, जिला संरक्षक राममूरत शुक्ला ने संबोधित किया। इस दौरान जिला प्रभारी सर्वेश पाठक को लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित होने पर उनके पद से हटाने की घोषणा की गई। इस मौके पर शोभाराम चौरसिया, ब्रह्मानंद वर्मा, मोहम्मद सलमान, सीताराम मौर्या, सत्रोहन सिंह आदि मौजूद रहे।