{"_id":"593505eb4f1c1be6028b4571","slug":"14966471606-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से जियारत को दरगाह आ रहे पांच लोग हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से जियारत को दरगाह आ रहे पांच लोग हादसे में घायल
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से भिड़ी कार, पांच लोग घायल
बहराइच। इलाहाबाद से गाजी की दरगाह पर जियारत के लिए आ रहे एक परिवार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाहाबाद के बाइस चौक रघुनाथ नैनी निवासी संजय (48) पुत्र कंधईलाल अपने परिवारीजनों के साथ बहराइच के दरगाह शरीफ में होने वाली तीसरी चौथी में शामिल होने के लिए कार से आ रहे थे। उनके साथ कार में आकांक्षा केसरवानी (33), अनसुइया केसरवानी (43), सुशीला केसरवानी (65) और रिंकू (40) सवार थे। कार की पयागपुर थाना अंतर्गत पयागपुर-खुटेहना मार्ग के शिवदहा मोड़ के निकट पहुंचने पर अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर हो गई, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।