फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   फेल हुए बहराइच के मतदाता

फेल हुए बहराइच के मतदाता

Mon, 06 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
फेल हुए बहराइच के मतदाता
बहराइच। लोकसभा चुनाव के मतदान में बहराइच के मतदाता घरों से निकलने में फेल साबित हुए। पिछली बार से इस बार का मतदान प्रतिशत एक फीसदी कम रहा, जिससे 60 फीसदी को पार करने के प्रशासन के दावे रखे रह गए।
विज्ञापन


पांचवें चरण के तहत बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। शाम को जब मतदान का आंकड़ा आया, तो सभी भौंचक रह गए। शाम को छह बजे कंट्रोल रूम से अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया, जो महज 56.23 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


बहराइच के लोगों के बीच चर्चा रही कि भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने मतदान के प्रतिशत को कम किया है। मगर बीएलओ द्वारा मतदाता पर्चियों का वितरण भी सही ढंग से नहीं करना सबसे बड़ा कारण रहा। शहर के कई बीएलओ ने मतदाता पर्ची सभासदों को दे दी थी। जो मतदाताओं के हाथ तक पहुंची ही नहीं। इससे वह वोट देने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 57.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो इस बार घटकर 56.23 फीसदी ही रह गया। इससे बहराइच के मतदाता साठ फीसदी के लक्ष्य को छू भी नहीं सके। जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता का लंबा अभियान चलाए जाने के बावजूद कम हुआ प्रतिशत लोगों के बीच चर्चा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed