फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14 lakh robbery by taking hostage on the strength of arms

असलहे के बल पर बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती

Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
14 lakh robbery by taking hostage on the strength of arms
बहराइच। जरवलरोड थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर शनिवार की रात असलहे की नोक पर बंधक बनाकर 14 लाख रुपये से अधिक की डकैती को अंजाम दिया गया। तीन घरों में हुई डकैती से बाजार के लोग दहशत में है। पुलिस ने सूचना मिलने पर तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले राजकुमार के घर पर शनिवार रात करीब पांच से अधिक की संख्या में असलहाबंद डकैत घुस गए। असलहे लहराते हुए सभी ने राजकुमार व उनकी पत्नी मीरा देवी को बंधक बनाकर पैसे व जेवरात की मांग की। कुछ न मिलने पर मारपीट कर पड़ोस के छत की दीवार से सुरेंद्र के घर में घुस गए। सुरेंद्र के सिर पर असलहा लगाकर 32 सौ रुपये लूट लिए। इसके बाद सभी पड़ोस में रहने वाले जहीर अहमद के घर में घुसे।
विज्ञापन

रसोई की खिड़की तोड़कर घुसे बदमाशों ने सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे 10.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 3.50 लाख रुपए नगदी लूटकर फरार हो गए। रविवार सुबह जहीर ने अपने भाइयों व पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed