फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14 houses and 20 bigha crops ash

14 मकान व 20 बीघा फसल राख

Sat, 22 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 22 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
14 houses and 20 bigha crops ash
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
जिले में आग की लपटों का कहर नहीं थम रहा है। शुक्रवार को आग लगने से 14 ग्रामीणों के आशियाने व उनमें रखा सारा सामान जल गया। हादसे में 14 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं, आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


मोतीपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सर्राकला के मजरा कसौजी निवासी रमाशंकर पुत्र रामबदन के घर में शुक्रवार को सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर जब तक गांव के लोग दौड़े, तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी अमरजीत व रणजीत के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह आग को फैलने से रोका। लेकिन इस दौरान लपटों ने रमाशंकर के घर के पास स्थित खलिहान में रखी 15 बीघा गेहूं की फसल को भी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन


अग्निकांड में पांच लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, पयागपुर के छेदीपुरवा गांव निवासी विशंभर के घर में लगी आग से पड़ोसी ननके, राघव, माता प्रसाद, लालू और भगेलू के मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कैसरगंज के गोड़हिया गांव में आग लगने से शंकर, जगरूप, कैलाश, तीरथ और बउरा के मकान जल गया। यहां पर शंकर की पांच बीघा गेहूं की फसल भी आग से जलकर राख हो गई। सभी स्थानों पर अग्निकांड की सूचना तहसील को दे दी गई है, लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस बारे में अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि जिन ग्रामीणों के मकान जले हैं। क्षेत्रीय राजस्वकर्मियों से मुआयना करवाकर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।       


आग लगने से कसौंजी गांव निवासी रामाशंकर के घर में रखे आठ हजार रुपये जल गए। वहीं, छेदीपुरवा निवासी विंशंभर व ननके के 11-11 हजार रुपये जल गए। जबकि शंकर के भी 10 हजार रुपये आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed