{"_id":"5cc48e9ebdec22070a1a7ea9","slug":"131556385438-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया जमाल गांव निवासी एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सीओ पयागपुर करेंगे।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत श्रीरामपुरवा नकहरा गांव निवासी बेचू ने थानाध्यक्ष जयदीप दूबे को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसने पुत्री किशनावती (24) का विवाह रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया जमाल गांव निवासी अर्जुन कुमार के साथ किया था।
विवाह के समय ससुरालीजनों को हैसियत के मुताबिक दहेज दिया गया था। बाइक व नकदी की मांग को लेकर सभी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अर्जुन, ससुर श्यामलाल और सास के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ पयागपुर करेंगे।