फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चिकित्सक व साथी ने नर्स से किया दुष्कर्म

चिकित्सक व साथी ने नर्स से किया दुष्कर्म

Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक व साथी ने नर्स से किया दुष्कर्म
बहराइच। एक चिकित्सक व यूनीसेफ के डिवीजनल मॉनीटर पर अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


न्यायालय ने हरदी थाने की पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश का पत्र मिलते ही सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ से जांच कर रिपोर्ट तलब की है।

कोतवाली देहात अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी महिला विकासखंड तेजवापुर के एक गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स है। उसका कहना है कि 19 दिसंबर 2018 को उसकी नाइट ड्यूटी थी।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे के आसपास चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने बुलाया। ठंड की वजह से थर्मस से चाय निकालकर पीने को दिया। मौके पर यूनीसेफ के डिवीजनल मॉनीटर साकेत शुक्ला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ नर्स का कहना है कि चाय पीते ही उसके हाथ-पैर ढीले पड़ गए। एकदम अपंग की स्थिति बन गई। इसका फायदा उठाकर चिकित्सक और उनके सहयोगी ने दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि सुबह किसी तरह घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पर तहरीर दी। पुलिस अधिकारियों को भी बताया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

परेशान स्टाफ नर्स ने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए चिकित्सक और उसके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए हैं।


थानाध्यक्ष हरदी महेंद्र सिंह का कहना है कि अभी आदेश की कॉपी उन्हें नहीं मिली है। कॉपी मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

उधर, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार पांडेय का कहना है कि न्यायालय के आदेश की कॉपी और स्टाफ नर्स का प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच डिप्टी सीएमओ पीके बांदिल को सौंपी गई है। सप्ताह भर में रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed