{"_id":"59dd127c4f1c1bd8538b6a37","slug":"131507660412-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता की मौत, पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता की मौत, पुत्र समेत तीन घायल
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा-बहराइच मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट हुआ हादसा
बहराइच। नानपारा-बहराइच मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पुत्र समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक बताई है। गौरतलब हो कि दोनों बाइक पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ईशापुरवा इटहा गांव निवासी जुगुल किशोर मौर्य (60) अपने बेटे बृजेश मौर्य (22) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। वहीं अशरफा बंजरिया गांव निवासी याकूब (52) अपने पुत्र जैनुल आब्दीन (25) के साथ बहराइच से वापस गांव लौट रहे थे।
मंगलवार दोपहर बाद जब दोनों बाइक सवार कोतवाली नानपारा अंतर्गत डिहवा पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, तभी दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार जुगुल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उनका पुत्र बृजेश व दूसरी बाइक पर सवार याकूब और जैनुल घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।