फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आंगनबाड़ी कार्यकतित्रयों ने हक और अधिकार को लेकर भरी हुंकार, प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकतित्रयों ने हक और अधिकार को लेकर भरी हुंकार, प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकतित्रयों ने हक और अधिकार को लेकर भरी हुंकार, प्रदर्शन
मानदेय व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बहराइच। कलेक्ट्रेट गेट पर जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हक और अधिकार को लेकर हुंकार भरी। नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सभी ने मानदेय वृद्धि व राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने समेत अन्य लंबित समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई।

इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटकते रहे। कामकाज पूरी तरह ठप रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर अरसे से आंदोलित हैं।
विज्ञापन


लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इसी के चलते सोमवार को सभी ने कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर वृहद प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष किरन पाठक की अगुवाई में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर एकत्रित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सभी ने सम्मानजनक मानदेय प्रदान करने, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, योग्यता व वरीयता के आधार पर मुख्य सेविका के पद पर प्रमोशन प्रदान करने समेत 17 सूत्रीय मांगों पर हुंकार भरी।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष किरन पाठक ने कहा कि हर बार आंदोलन होता है। सरकार और अधिकारी आश्वासन देकर किनारा कस लेते हैं। लेकिन इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा। लिखित आश्वासन चाहिए, साथ में शासनादेश भी जारी हो।


मनरेगा मजदूरों से भी कम मानदेय प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का घर परिवार कैसे चले, इसे सरकार नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed