{"_id":"5f78a9418ebc3ec5ee58bdc7","slug":"13-people-hit-by-dengue-bahraich-news-lko5433631153","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आए 13 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आए 13 लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे में डेंगू फैलने लगा है। डेंगू की चपेट में आने से 13 लोग बीमार हैं। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। वहीं, कोरोना के साथ डेंगू की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। दवा का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है।
नवाबगंज विकास खंड के रुपईडीहा क्षेत्र में अभी तक लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन इस बीच डेंगू के मरीज भी मिलने लगे हैं। ग्रामीणों में बुखार के बाद एकाएक प्लेटलेट्स घट रही है। जांच के दौरान मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। एक माह बाद भी अभी तक कस्बे में दवा का छिड़काव भी नहीं हुआ है, जिससे अधिक संख्या में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। कस्बा निवासी सज्जन (28), जैनुल आब्दीन (50), सलमा (20), अजय वर्मा (35), भीमसेन (35), रईस अहमद (28), अनिल कुमार (32), अरशद वारसी (28), रामनरेश यादव (32) समेत 13 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। सलमा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी फिजीशियन के यहां उनका इलाज चल रहा है। अजय वर्मा और सज्जन का कहना है कि कस्बे में दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। वहीं, सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी पसरी है।
सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त
रुपईडीहा कस्बे के लोगों में पहले बुखार के लक्षण मिले। इसके बाद जांच के दौरान प्लेटलेट्स घटने की पुष्टि हुई है। इन सभी में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इससे बचाव के लिए घरों के आसपास गंदा पानी न जमा होने दें। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। गर्म पानी का ही प्रयोग करें। मच्छरों को भगाने के लिए सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
- डॉ. अर्चित श्रीवास्तव, अधीक्षक सीएचसी चरदा