फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   128 Complaints Solved

348 शिकायतों में 128 निस्तारित

Sat, 16 Jul 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
जनपद के थानों में माह के तीसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 348 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 128 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। देवीपाटन मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक जेपी सिंह ने जरवलरोड थाने में फरियादियों की शिकायत सुनी। यहां 25 मामले आए। जिसमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


डीआईजी ने सभी प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसओ अनिल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कोतवाली नगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर एपी सिंह ने जन शिकायतों की सुनवाई की। यहां 13 प्रार्थना पत्रों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन


इसी तरह कोतवाली देहात में 16, दरगाह शरीफ में 28, नानपारा व मुर्तिहा कोतवाली में 14-14, मोतीपुर में 12, सुजौली में 18, रुपाईडीहा में 8, नवाबगंज में 16, कैसरगंज में तीस, फखरपुर में 11, हुजूरपुर और खैरीघाट में 15-15 प्रार्थना पत्र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदी में 19, रामगांव में 13, बौंडी में 10, रिसिया में 17, पयागपुर में 25, विशेश्वरगंज में 11 और रानीपुर में 18 प्रार्थना पत्र आए। कुल 128 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि 220 प्रार्थना पत्र लंबित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed