{"_id":"624e88d653bdcdfc7b5f0267bef93133","slug":"1270-cases-solved-in-mega-lok-adalat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा लोक अदालत में 1270 वाद निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा लोक अदालत में 1270 वाद निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी न्यायालय समेत जिले की तहसीलों में रविवार को मासिक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित 1270 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि रविवार को प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश गुरुशरण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मेगा मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसके माध्यम से पारिवारिक वाद के 11, फौजदारी के 201, नकल विरोधी अधिनियम के 01, अन्य प्रकृति के 29 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर कराया गया। सिविल जज ने बताया कि लोक अदालत में अर्थदंड के रूप में 25 हजार 375 रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सदर तहसील में आयोजित लोक अदालत में 269, नानपारा में 272, कैसरगंज में 186 और महसी में 301 वादों का निस्तारण किया गया।