फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पिंक बूथ

पिंक बूथ

Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पिंक बूथ
बहराइच। लोकसभा चुनाव में आयोग ने इस बार नई व्यवस्था की है। महिलाओं के लिए मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदान के लिए सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। चुनाव आयोग ने चुनाव में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से अबकी बार पिंक बूथ बनाए जाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों महसी, मटेरा, बलहा, नानपारा और बहराइच सदर में पांच पिंक बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन



वहीं कैसरगंज लोकसभा सीट की पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि पिंक बूथ में पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तृतीय तक सभी कर्मचारियों के रुप में महिलाओं की तैनाती की गई है। पिंक बूथों पर करीब पचास महिला कर्मचारी लगाई गई हैं। जो महिलाओं को पर्ची देने के साथ ही उनका वोट डाले जाने तक का काम देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार दिखेंगे दिव्यांग सहायक
बहराइच। लोकसभा चुनाव में इस बार हर बूथों पर दिव्यांग सहायक भी नजर आएंगे। यह दिव्यांगों को उनके घर से लाने के साथ ही मतदान में हर तरह से उनकी मदद करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि दिव्यांग सहायकों को पहली बार लगाया जा रहा है। जिससे दिव्यांग मतदाताओं के बीच भी मतदान को लेकर उत्साह जरूर नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed