फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चार डकैतों को सात-सात साल की सजा

चार डकैतों को सात-सात साल की सजा

Thu, 14 Feb 2019 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
चार डकैतों को सात-सात साल की सजा
बहराइच। घर में घुसकर डकैती के मामले में चार बदमाशों को कोर्ट ने सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। 20-20 हजार रुपये अर्थदंड भी दिया गया।
विज्ञापन


बदमाशों ने डकैती के विरोध में परिवारीजनों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। दहशत फैलाने के लिए फायर भी किया था।

दीवानी कचहरी के एडीजीसी क्रिमनल फिरोज अहमद खां ने बताया कि इकौना थाना क्षेत्र के सुनगा दुर्गापुरवा गांव निवासी मुक्तिराम शुक्ला के घर पर 14 फरवरी 1997 को 10-12 की संख्या में बदमाशों ने घुसकर डकैती की थी।


परिवारीजनों के विरोध करने पर कट्टे से फायर कर लाठी-डंडे से पीटा था। इस मामले में इकौना थाने में नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

नामजद आरोपियों में हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भंगहा निवासी महाराजदीन, जोधा, मजोले व गोंडा जिले के कटरा नरायनपुर निवासी लल्लू शामिल थे।

मामला गुरुवार को न्यायालय षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद सप्तम के सामने पेश हुआ। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने चारों आरोपियों को डकैती के मामले में दोष सिद्ध करार देते हुए सात-सात साल की कठोर सजा और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


अर्थदंड अदा न करने पर आरोपियों को तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed