फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 10 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
बहराइच। सावन माह के पहले सोमवार पर भोर से ही शिवालय हर-हर महादेव के जयकारोें से गूंज उठे। शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन भगवान शिव की आराधना हुई। जत्थों में कांवरिये शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करते दिखे। इस दौरान गहमागहमी की स्थिति रही। शिव मंदिरों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है। सोमवार का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन माह में सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। उसी के तहत सोमवार भोर में ही शिव मंदिरों में शिव भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के चौक बाजार में स्थित सिद्धनाथ मंदिर के कपाट भोर में तीन बजे खुल गए। महंत रवि गिरि की अगुवाई में शिव भक्तों ने मंदिर में स्थापित अति प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। काफी संख्या में कांवरियों ने सरयू तट से जल भरकर जुलूस की शक्ल में सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

यहां बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने पति अशोक जायसवाल के साथ पहुंचकर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। मटेरा स्थित जंगलीनाथ मंदिर, नानपारा के विश्वानाथ मंदिर, पयागपुर के बगेश्वरनाथ व नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर में भी भोर से शिव भक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक कर लोगों ने औढरदानी शिव की आराधना की। सभी स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। महिला सिपाहियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी। अति प्राचीन शिव मंदिरों के अलावा रिसिया, मिहींपुरवा, कैैसरगंज, महसी, जरवल, हुजूरपुर, विशेश्वरगंज में स्थापित शिव मंदिरों में भी भगवान शिव की आराधना के लिए शिव भक्त उमड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवरियों ने किया जलाभिषेक
सावन माह के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए रविवार शाम को ही कांवरियों का जत्था कांवरिया संघ के अध्यक्ष जगतनरायन पटेल की अगुवाई में सरयू नदी के तकियाघाट को रवाना हुआ था। वहां पर जल भरने के बाद सोमवार भोर में अध्यक्ष पटेल की अगुवाई में कांवरिये नानपारा के शिवाला बाग और विश्वनाथ शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर हर-हर महादेव के जयकारों के बीच जलाभिषेक किया। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ। फिर कांवरिये मटेरा स्थित जंगलीनाथ शिव मंदिर के लिए प्रस्थान कर गए। हिंदू कांवरिया संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्त व नगर अध्यक्ष मनीष रस्तोगी कीअगुवाई में कांवरियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सभी मरीमाता से शिव मंदिरों जाने वाले मार्ग को गड्ढामुक्त, मंदिरों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed