{"_id":"5c4ddff3bdec22102e65cc7f","slug":"11548607475-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में मौसम बदला, तेज धूप ने ठंड से दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में मौसम बदला, तेज धूप ने ठंड से दी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में मौसम परिवर्तन का दौर चल रहा है। भारी वर्षा के बाद रविवार को तेज धूप निकली। हल्की बर्फीली पछुआ हवा ने सताया लेकिन तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस बार तराई में बीते एक पखवारे से मौसम बदल रहा है। पड़ रही कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल किए हुए थी। इसी बीच शुक्रवार और शनिवार को वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। रात में हो रहे कोहरे और चल रही शीतलहरी से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
रविवार को भोर में धुंध के बीच लोगों की दिनचर्या शुरू हुई लेकिन आठ बजे से तेज धूप निकली। इससे ठंड से निजात मिली।
दोपहर बाद चली बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों को सिहरने को मजबूर किया। चार बजे धूप पूरी तरह गायब हो गई, जिससे फिर गलन का एहसास हुआ।
फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि तराई का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पश्चिमी विक्षोभ से कोहरे और बदली का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो तीन दिन में मौसम में और बदलाव के संकेत मिल रहे है।