फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मुर्दे और गायब लोग भी पहुंचे वोट डालने

मुर्दे और गायब लोग भी पहुंचे वोट डालने

Mon, 06 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
मुर्दे और गायब लोग भी पहुंचे वोट डालने
बाबागंज (बहराइच)। लोकसभा चुनाव के लिए बनी वोटर लिस्ट में इस बार जीवित लोगों को मतदाता सूची में मृत और विलोपित दिखा दिया गया है। ऐसे लोगों की संख्या तीन सौ से अधिक है। मतदाता सूची के मुताबिक कुछ लोग लापता भी हैं, लेकिन यह सभी लोग सोमवार को मतदान केंद्र पर पहचान पत्र लेकर वोट डालने पहुंच गए।
विज्ञापन


मतदाता सूची में मृत और विलोपित लिखा होने के कारण इन सभी को वोट नहीं डालने दिया गया। इतना ही नहीं सैकड़ों लोगों के पास वोटर कार्ड होने के बाद भी मतदाता सूची से उनके नाम गायब कर दिए गए। इससे नाराज मतदाताओं ने मतदान केंद्र के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामले की शिकायत प्रेक्षक और निर्वाचन आयुक्त से की गई है।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाना अंतर्गत ब्लॉक नवाबगंज के जलालपुर के बूथ संख्या 25 व 26 पर बीएलओ अमिरका प्रसाद व माधव राम एवं लेखपाल अमृतलाल शुक्ला की हीलाहवाली से कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता राम सुहावन, शीला देवी, बरसाती, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, अमिरका, राकेश कुमार, रीना देवी, शांति देवी, रजनी वर्मा, पप्पू, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, चंदा देवी, बाबूलाल, प्रदीप कुमार पाठक सहित 350 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। जिस कारण पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं ने प्रदर्शन किया। यही स्थिति नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज और रामजानकी इंटर कॉलेज की मतदाता सूची का रही।

यहां के सैकड़ों मतदाताओं को मृतकों और गायब लोगों की सूची में शामिल कर दिया गया है। रुपईडीहा निवासी रोहित, मुकेश, बजरंग और हनुमान समेत 30 मतदाता सुबह आठ बजे पहचान पत्र लेकर मतदान केंद्र पहुंचे तो पता चला कि इन सभी के नाम मृतकों और गायब लोगों की सूची में शामिल हैं। ऐसे में वोट नहीं दे पाएंगे।


मतदाता डेढ़ घंटे तक वोट देने का प्रयास करते रहे, लेकिन मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने वोट डलवाने से किनारा कस लिया। इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू कुमार और निर्वाचन आयोग से की गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed