फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   केंद्रीय पुलिस फोर्स की तैनाती

केंद्रीय पुलिस फोर्स की तैनाती

Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पुलिस फोर्स की तैनाती
बहराइच। लोकसभा चुनाव की सुरक्षा में 25 कंपनी केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि चुनाव में मतदान केंद्रों की सुरक्षा 54 इंस्पेक्टर, सात सौ दरोगा और एक हजार हेड कांस्टेबल करेंगे। इनके साथ चुनाव में चार हजार सिपाही और सात हजार होमगार्ड भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग ने जनपद को 25 कंपनी एक प्लाटून केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स भेजी थी। जिनकी ड्यूटी बूथों पर लगा दी गई है। प्रशासन की ओर से जिले में तैनात 54 निरीक्षक, 217 उपनिरीक्षक, 150 हेड कांस्टेबल, 764 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



जबकि गैर जनपदों से भेजे गए 496 उपनिरीक्षक, 792 हेड कांस्टेबल, 3374 सिपाहियों और 65 सौ के करीब होमगार्ड भी मतदान केंद्रों की सुरक्षा में लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर कोई कमी नहीं रखी गई है। हर बूथ पर एक दरोगा के साथ तीन सिपाही और पांच केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती जरूर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद में 22 थाने स्थापित हैं। थाना स्तर पर एक मोबाइल टीम गठित की गई है। जिसमें एक एसआई, एक हेड कांस्टेबल, तीन सिपाही और चार होमगार्डों की तैनाती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed