फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   एचटी लाइन टूटकर हाईवे पर गिरी, दो घंटे लगा जाम

एचटी लाइन टूटकर हाईवे पर गिरी, दो घंटे लगा जाम

Sat, 20 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन टूटकर हाईवे पर गिरी, दो घंटे लगा जाम
मोतीपुर (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर में परवानीगौढ़ी गांव के निकट एचटी लाइन टूटकर गिर गई। इससे मार्ग पर दोनों ओर से आने वाले वाहन रुक गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सूचना विद्युतकर्मियों को दी, लेकिन कोई भी लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने चंदा जुटाकर प्राइवेट लाइनमैन से तार हटवाया।

तब आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान हाईवे पर वाहन दो घंटे जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को हुई।

मोतीपुर थाना अंतर्गत नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर परवानीगौढ़ी में शुक्रवार दोपहर में एचटी लाइन टूटकर बीच सड़क पर गिर गई। जिससे अफरातफरी मच गई। नानपारा और लखीमपुर से आने वाले वाहन सड़क के किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन


आसपास गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तार टूटकर हाईवे पर गिरने की जानकारी उपकेंद्र परवानीगौढ़ी पर दी। लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परवानीगौढ़ी निवासी पंकज पटवा ने लाइनमैन राधेश्याम को फोन कर सूचना दी, लेकिन वह भी क्षेत्र न होने की बात कहकर नहीं पहुंचे। ग्रामीण परेशान रहे। उन्होंने प्राइवेट कर्मियों को बुलवाया।

प्राइवेट कर्मियों ने बल्लियों के सहारे एचटी लाइन को किनारे किया। लगभग दो घंटे बाद हाईवे पर आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान मार्ग पर लंबी दूरी के ट्रक व डीसीएम फंसे रहे।

हरिद्वार से सीतापुर, रुपईडीहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर जाने वाले 15 से अधिक रोडवेज बसे फंसी रहीं। रूट के यात्री भीषण गर्मी में बेहाल दिखे।

घंटी काटने के बाद एसडीओ का मोबाइल स्विच आफ
तार हटवाने के लिए लोगों ने एसडीओ आनंद सिंह को फोन पर जानकारी दी। मामला सुनते ही एसडीओ ने मोबाइल फोन बंद कर दिया। इसके बाद उनका नंबर स्विचड आफ बताने लगा।

परेशान ग्रामीणों ने प्राइवेट कर्मी से तार को सड़क से हटवाया। इस मामले में एसडीओ आनंद का पक्ष लेने के लिए दो बार फोन लगाया गया। उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


कभी हो सकता हादसा
निजी विद्युत कर्मियों ने बांस बल्ली के सहारे हाईवे से एचटी लाइन के टूटे तार को सड़क किनारे हटा दिया। लेकिन तार में करंट प्रवाहित हो रहा है।

ऐसे में कोई भी अंजान राहगीर या अन्य अगर तार की चपेट में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना देने के बावजूद कोई भी विद्युतकर्मी मौके पर देर शाम तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed