{"_id":"5c27b719bdec2256fc739a27","slug":"111546106649-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बना रहे युवक की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बना रहे युवक की जिंदा जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। उर्रा बाजार निवासी एक युवक शुक्रवार रात को खाना बना रहा था। इसी दौरान लपट ने उसके कपड़े को आगोश में ले लिया। युवक की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन व पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए हैं। युवक घर पर अकेले ही रहता था।
मोतीपुर थाना अंतर्गत उर्रा बाजार निवासी राकेश टंडन (38) पुत्र जगदीश टंडन घर पर अकेले रहते थे। पिता की अक्तूबर में मौत हो चुकी है। शुक्रवार रात नौ बजे राकेश कमरे में खाना बना रहे थे। इसी दौरान आग की लपट ने कपड़े को आगोश में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक शराब के नशे में होने से राकेश को कुछ देर बाद पता चला।
आग जैकेट व स्वेटर को पूरी तरह पकड़ चुका था। लेकिन जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब युवक की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़, चौकी इंचार्ज जालिमनगर अरविंद यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की बहन लक्ष्मी टंडन के साथ अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
इसके बाद शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि आग लगने से राकेश की मौत हुई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।