फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   250 लीटर कच्ची व 850 शीशी नेपाली शराब बरामद, 7 गिरफ्तार

250 लीटर कच्ची व 850 शीशी नेपाली शराब बरामद, 7 गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
250 लीटर कच्ची व 850 शीशी नेपाली शराब बरामद, 7 गिरफ्तार
250 लीटर कच्ची व 850 शीशी नेपाली शराब बरामद, 7 गिरफ्तार
विज्ञापन

बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र स्थित कई गांवों में आबकारी व पुलिस विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 250 लीटर कच्ची व 850 शीशी नेपाली शराब बरामद की है। टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह, पीपी टंडन व दिनेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ सुजौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत टीम ने सीताराम पुरवा, गुलरा, जंगूटांड़ा चहलवा, चफरिया, सिरसियन पुरवा, बिहारी पुरवा, बरखड़िया और विजय नगर में छापेमारी की। डीईओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान 250 लीटर अवैध कच्ची शराब और 850 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। मामले में सीताराम पुरवा निवासी रामनरेश, गुलरा निवासी जगमोहन, जंगूठाड़ा चहलवा निवासी रामविचार, चफरिया निवासी प्रहलाद, सिरसियानपुरवा निवासी सुरेश और बिहारीपुरवा निवासी इतवारी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed