{"_id":"594d54e34f1c1be51b8b45e6","slug":"111498240227-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का प्रशिक्षण देकर टीकाकरण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का प्रशिक्षण देकर टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी टीकाकरण की जानकारी
जरवल (बहराइच)। आंगनबाड़ी केंद्र जरवल में सीडीपीओ रूपाली सिंह की अगुवाई में ब्लॉक के सभी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा का प्रशिक्षण देते हुए टीकाकरण की जानकारी दी गई। उन्हें केंद्र पर आने वाली महिलाओं को जागरूक करने के टिप्स भी सुझाए गए।
कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मी ओमप्रकाश यादव, रिजवान अहमद, रवींद्र चौधरी ने बच्चों को वैक्सीन लगाने और उससे होने वाली सुरक्षा की जानकारी दी। केंद्र पर आने वाली महिलाओं को जागरूक करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला का आकस्मिक निरीक्षण भी सीडीपीओ सुनील श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने मौके पर मौजूद मिली सुपरवाइजर स्नेहलता, नीलम सिंह, कृष्णा कुमारी को रजिस्टर पूर्ण करने, खाली बोरी का पैसा जमा कराने एवं ड्रेस का बिल तत्काल जमा कराने का निर्देश दिया। मौके पर कुसुम वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, आरती, ललिता वर्मा, नीतू सिंह, मीरा देवी समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।