{"_id":"5e4ebea08ebc3ef2d94448cd","slug":"11-quintal-onions-recovered-at-the-border-three-arrested-bahraich-news-lko509654264","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर 11 क्विंटल प्याज बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर 11 क्विंटल प्याज बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा में एसएसबी द्वारा प्याज के साथ पकड़े गए तस्कर।
- फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी जवानों ने सीमा पर गश्त के दौरान तीन तस्करों को प्याज के साथ पकड़ लिया। इनके पास से 11 क्विंटल प्याज बरामद हुआ। तस्कर बिना कस्टम के प्याज नेपाल सीमा में ले जा रहे थे। बरामद प्याज को सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
रुपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि सीमा चौकी पंचपोखरी की टीम रुटीन गश्त कर रही थी। कमांडर उपनिरीक्षक अशोक कुमार की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बाल किशन, विशाल, किशोर, सुभाष चंद्र, गौरीशंकर व रामचरण गश्त कर रहे थे। जवान भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 652 के पास पहुंचे। तभी कुछ लोगों द्वारा सामान डंप करने की जानकारी मिली। इस पर जवान मौके पर पहुंचे।
जवान गड्ढे की तरफ बढ़े, वहां पर मौजूद लोग भागने लगे। जवानों ने सभी को पकड़ लिया। उनके पास से 11 क्विंटल भारतीय प्याज बरामद हुआ है। जबकि तीन लोग पकड़े गए हैं। उनकी पहचान रुपईडीहा निवासी हारून, अनीस और बाबू अली के रूप में हुई है। कमांडेंट ने बताया कि प्याज को नेपाल ले जाने के लिए रोक लगी है। इसके बावजूद बिना कस्टम के प्याज की तस्करी करना अपराध है। बरामद प्याज को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।